Report Abuse

अपना आत्मविश्वास कैसे बढायें | Boost your Confidence

Post a Comment
हमारा आत्विश्वास हमें सफलता की उचाईयों तक ले के जा सकता है | हम कुछ भी पा सकते हैं , अगर हम सच्चे दिल से उसे पाने की कोशिश करें | यहाँ तक की कि हम ख़राब परिस्तिथियों में से भी कुछ अच्छा करके हालात को अच्छा बना सकते हैं , यदि हम में आत्मविश्वास हो | ज्यादातर आत्मविश्वास हमारे स्वभाव का ही एक अंग होता है | लेकिन कुछ व्यक्तियों में इसकी कमी भी होती है | ऐसे व्यक्ति अपना आत्मविश्वास कैसे बढाएं , आगे हम इसी विषय पर आपको कुछ सुझाव देंगे |

अपना आत्मविश्वास कैसे बढाएं 



  • कुछ प्रेरणादायक पुस्तकें पढ़ें: कुछ प्रेरणादायक पुस्तकें पढ़ कर आप अपने आत्मविश्वास को बहुत बढ़ा सकते हैं। शिव खेड़ा की "जीत आपकी " मेरी पसंदीदा पुस्तकों में से एक है। कभी कभी कुछ अन्य लोगों के जीवन हमें कुछ करने के लिए हमें प्रेरित कर सकते हैं। यह प्रेरणा हम में आत्मविश्वास बढ़ा देती है।
  • कुछ प्रेरक विडियो देखें: यदि आपको पढना पसंद नहीं है, तो आप यूट्यूब से प्रेरणादायक वीडियो देख सकते हैं। अगर आप किताबें पढना पसंद करते हैं, तब भी वीडियो आपकी मदद कर सकते हैं। पढने के मुकाबले देखने और सुनने से हमें ज्यादा प्रेरणा मिलती है |
  • सकारात्मक सोच: सकारात्मक सोच हमारी बुनियादी प्रकृति का एक हिस्सा है, लेकिन हम इसे जबरदस्ती भी अपने जीवन में लागू कर सकते हैं। हमारे मित्रों और हमारे करीबी लोगों की सोच इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है | यदि आपके मित्र सिर्फ नकारात्मक बातें करते हैं , तो आपकी संगत सही नहीं है | आपकी संगत का आपके विचारों पर बहुत प्रभाव पड़ता है | इसलिए संगत हमेशा ऐसी बनाएं जहाँ से आपको कुछ सकारात्मक मिले | 
  • अपनी विफलताओं की ज़िम्मेदारी लें: एक असफलता को अगली बार बेहतर प्रदर्शन करने के लिए एक अवसर के रूप में लें | अपनी असफलताओं के लिए दूसरों को दोष मत दो। अपनी विफलताओं की जिम्मेदारी लेते हुए आप अगली बार बेहतर प्रदर्शन करने का प्रण आपके आत्मविश्वास में वृद्धि करेगा ।
  • व्यक्तित्व विकास (Personality Development) का कोर्स करें: व्यक्तित्व विकास कोर्स आसानी से एक व्यक्ति में आत्मविश्वास के स्तर को बढ़ा सकता है | हमारा व्यक्तित्व सीधे तौर पर हमारे आत्मविश्वास से जुड़ा है।
  • अंग्रेजी बोलने का कोर्स करें : यह विकल्प केवल उन के लिए है जो खुद को अंग्रेजी बोलने में असमर्थ समझते हैं | आज के दौर में अंग्रेजी न बोल पाना आपके आत्मविश्वास में कमी ला सकता है | अंग्रेजी आधुनिक दुनिया की मांग है, और धाराप्रवाह अंग्रेजी आपके करियर के सफलता के दरवाजे खोल सकता है।

Related Posts

Post a Comment