क्या आप गलत तरीके से सांस ले रहे हैं ?
हमारा सांस लेने का गलत तरीका हमारे तनाव में रहने का एक मुख्य कारण है । हम "6-pack-abs" के युग में रह रहे हैं, जहां आपके पेट की muscles को दिखाना आपकी fitness का प्रमाण है। Fitness freak, विशेष रूप से पुरुष, अपने पेट को अंदर खींचते हैं और अपनी छाती को बड़ा दिखाने के लिए सांस लेते हैं। Fitness के इन तथाकथित प्रमाणों ने हमारे सांस लेने के तरीके को बदल दिया है । यह वयस्कों में बढ़ती चिंता और तनाव (stress and anxiety) के पीछे एक प्रमुख कारण है। कौनसी Muscles हमें सांस लेने में मदद करती हैं ? सांस लेना केवल Lungs (फेफड़ों) का फैलना और सिकुड़ना नहीं है । इस प्रक्रिया में हमारी muscles (मांसपेशियों) का काफी बड़ा योगदान होता है । हमारे diaphragm, abdomen और पसलियों के बीच की muscles, सांस लेने में लगने वाले जोर का 80% भार वहन करती हैं । बाकी का 20% भार हमारे कंधे, गर्दन और उपरी छाती की muscles अपने ऊपर लेती हैं । गलत तरीके से सांस लेने से हम तनाव में कैसे आ जाते हैं ? कुछ लोगों का यह मानना है की हमारी कमर बिलकुल पतली होनी चाहिए और साथ ही पेट की muscles (6-pack-abs) भी दिखनी चाहिए । यह मा...