अपना आत्मविश्वास कैसे बढायें | Boost your Confidence
हमारा आत्विश्वास हमें सफलता की उचाईयों तक ले के जा सकता है | हम कुछ भी पा सकते हैं , अगर हम सच्चे दिल से उसे पाने की कोशिश करें | यहाँ तक की कि हम ख़राब परिस्तिथियों में से भी कुछ अच्छा करके हालात को अच्छा बना सकते हैं , यदि हम में आत्मविश्वास हो | ज्यादातर आत्मविश्वास हमारे स्वभाव का ही एक अंग होता है | लेकिन कुछ व्यक्तियों में इसकी कमी भी होती है | ऐसे व्यक्ति अपना आत्मविश्वास कैसे बढाएं , आगे हम इसी विषय पर आपको कुछ सुझाव देंगे | अपना आत्मविश्वास कैसे बढाएं कुछ प्रेरणादायक पुस्तकें पढ़ें : कुछ प्रेरणादायक पुस्तकें पढ़ कर आप अपने आत्मविश्वास को बहुत बढ़ा सकते हैं। शिव खेड़ा की "जीत आपकी " मेरी पसंदीदा पुस्तकों में से एक है। कभी कभी कुछ अन्य लोगों के जीवन हमें कुछ करने के लिए हमें प्रेरित कर सकते हैं। यह प्रेरणा हम में आत्मविश्वास बढ़ा देती है। कुछ प्रेरक विडियो देखें : यदि आपको पढना पसंद नहीं है, तो आप यूट्यूब से प्रेरणादायक वीडियो देख सकते हैं। अगर आप किताबें पढना पसंद करते हैं, तब भी वीडियो आपकी मदद कर सकते हैं। पढने के मुकाबले देखने और सुनने से हमें ज्यादा प्रेरणा...