शांति मंत्र | शांति पाठ | चाणक्य धारावाहिक title track
90 के दशक में प्रचलित धारावाहिक “चाणक्य” का title track हमारे वेदों में से लिए गए “शांति मन्त्र” को बनाया गया था | आज भी इसे सुनना मन को शांति देता है | सुने, पढ़ें, समझें व् शांति की अनुभूति करें | ओम् असतो मां सद् गमया | तमसो मां ज्योतिर्गमया | मृत्योर्मात अमृतम् गमया | अर्थ : हे प्रभु, मुझे असत्य से सत्य की ओर ले चलो । मुझे अन्धकार से प्रकाश की ओर ले चलो । मुझे मृत्यु से अमरता की ओर ले चलो ॥ मंत्र स्रोत : यह मंत्र बृहदारण्यकोपनिषद् (1.3.28) से लिया गया है । इसे पवमान मन्त्र या पवमान अभयारोह मन्त्र भी कहा जाता है। सर्वेत्र सुखिनः सन्तु सर्वे सन्तु निरामया सर्वे भद्राणि पश्यन्तु मा कश्चित् दुःखभाग् भवेत्।। अर्थ : सभी सुखी होवें, सभी रोगमुक्त रहें, सभी मंगलमय के साक्षी बनें और किसी को भी दुःख का भागी न बनना पड़े। इन्हीं मंगलकामनओं के साथ आपका दिन मंगलमय हो । मंत्र स्रोत : इसे "लोकक्षेम मंत्र" अर्थात सम्पूर्ण विश्व के कल्याण का मंत्र कहा जाता है । इस मंत्र के सही स्रोत का निष्कर्ष हम निकाल सके, क्...